बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा,315 बोर की पांच गोलियां और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में हथियार कुख्यात अपराधकर्मी मोहम्मद शाहिद द्वारा दिए जाने की बात कही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे कंटेनर यार्ड के आसपास एक युवक हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास का है। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इरफान ने बताया कि हथियार और गोलियां मोहम्मद शाहिद ने उसे दी थीं और उसके कहने पर वह अपराध करने के लिए निकला था।
Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

