Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा केंद्र और रांची सीआरसी की पहल, मूक-बधिरों के समावेशन को मि
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा केंद्र और रांची सीआरसी की पहल, मूक-बधिरों के समावेशन को मि

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा केंद्र और रांची सीआरसी की पहल, मूक-बधिरों के समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/रांची, 28 अक्टूबर। टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा समग्र क्षेत्रीय केंद्र, रांची ने मूक-बधिर व्यक्तियों के समावेशन और भारतीय सांकेतिक भाषा के प्रसार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘सबल-संकेत’ पहल के तहत संचार संबंधी बाधाओं को दूर करने और समावेशी कार्यस्थल विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
    इस साझेदारी के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के 10 प्रशिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण और प्रमाणन दिया जाएगा। साथ ही, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सांकेतिक भाषा के बुनियादी कौशल, मूक-बधिर समुदाय की संस्कृति और सुलभ संवाद के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। तीनों संस्थान संयुक्त रूप से शिक्षण सामग्री और जन-जागरूकता संसाधन भी तैयार करेंगे।
    समझौते पर भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक राजू, समग्र क्षेत्रीय केंद्र रांची के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद और टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव रॉय ने हस्ताक्षर किए।
    सौरव रॉय ने कहा कि समावेशन की शुरुआत संवाद से होती है। इस साझेदारी का उद्देश्य मूक-बधिर व्यक्तियों के लिए सम्मान, समानता और आत्मविश्वास के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने वाला वातावरण तैयार करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, कदाचार रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट
    Next Article जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    Related Posts

    जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    October 28, 2026

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, कदाचार रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

    October 28, 2026

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा केंद्र और रांची सीआरसी की पहल, मूक-बधिरों के समावेशन को मि

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, कदाचार रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    रबी की बेहतर उपज के लिए किसानों को बताए खेती के उन्नत तरीके

    गंगा ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग

    प्रशासनिक आदेश के बाद पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रारंभ।

    श्री सच्चा आश्रम पोखर में छठ पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासनिक इंतजाम की जरूरत

    स्टेट बैंक बरौनी में पेंशनरों की बैठक: जीवन प्रमाण पत्र सहित कई समस्याओं का हुआ निराकरण

    बेगूसराय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता का आयोजन, बाल विवाह पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.