घाटशिला उपचुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्वाचन प्रक्रिया में भूमिका से अवगत कराया गया। सेक्टर पदाधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदान दलों को सहयोग और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील केंद्रों पर सतर्कता और मतदाताओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्रशिक्षकों ने सभी से समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया और बताया कि उनका योगदान निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने में अहम होगा।

