झारखंड राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड वन विभाग की ओर से राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बिस्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया।
कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अशोक कुमार ने सम्मानित किया। इसके बाद छउ नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में झारखंड के छह जोनों के वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वन विभाग में एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि नवंबर में देहरादून में राष्ट्रीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिलेगा।

