जुगसलाई में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जुगसलाई स्थित सामुदायिक भवन में “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगाए गए बड़े स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार और संदेश लोगों ने ध्यानपूर्वक सुने।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यदि महिला सशक्त और स्वस्थ होगी तो परिवार का समग्र विकास और कल्याण संभव होगा। महिला अपने त्याग और समर्पण से पूरे परिवार की देखभाल करती है, इसलिए समाज में नारी का सम्मान होना चाहिए और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है।” सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और हमें इस प्रयास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल मोदी, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार एवं श्री नागेंद्र पांडे, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष श्री हनु जैन, सुंदर गुप्ता, उपेन्द्र चतरथ, प्रभाकर प्रसाद, सत्यनारायण अग्रवाल, रितेश जैन, पिंटू सैनी, चंद्रशेखर दास, अरविंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात किया और समाज में नारी शक्ति को सम्मान व सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

