पोटका डुमरिया में बालू का अवैध उत्खनन जोरों पर::: भागीरथी हंसदा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पुर्व प्रत्याशी भागीरथी हांसदा (बिल्टू) ने कहा है कि पोटका और डूमरिया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन और बालू का ढुलाई रात भर धड़ल्ले से चल रहा है। जिस कारण सरकार को करोड़ों रुपये की राजस्व की हानि हो रही है। विडंबना यह है कि प्रशासन के नाक के नीचे यह धंधा खूब फ़ूल फल रहा है, फिर भी प्रशासन मौन धारण कर बैठे हुए हैं।

एक ओर जिला उपायुक्त द्वारा खनन टास्क फोर्स का गठन कर अवैध उत्खनन कार्यों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है वहीं उनके ही अधीनस्थ पदाधिकारियों के संरक्षण में रात को अवैध उत्खनन और बालू ढुलाई का रिकार्ड क़ायम किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में जेएलकेएम पार्टी उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर अवैध ढुलाई रोकने की मांग करेगी।


