धोखे से की थी शादी, पहली पत्नी के बेटे व सास ने दी धमकी, पीड़िता सोमा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बागुननगर निवासी हिंदू युवती सोमा ने आरोप लगाया है कि उसके पति मो. फरीद, पहली पत्नी के बेटे शाहनवाज और उसकी सास ने मिलकर उसे धमकाया और मारपीट की।

सोमा का कहना है कि 2012 में मो. फरीद ने उससे धोखे से शादी की। बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी अनीशा व दो बच्चे भी हैं। सोमा ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद उसे ससुराल ले जाया गया, जहाँ पहली पत्नी ने उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गौमांस खिलाने का दबाव बनाया। साथ ही वर्षों तक मारपीट और जुल्म सहना पड़ा।

घटना के बाद सोमा ने वापस ससुराल जाने से इंकार कर दिया और विहिप नेताओं अरुण सिंह, चंदन दास, मनीष सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिदगोड़ा थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की सुरक्षा का आश्वासन दिया और कानूनी कार्रवाई की बात कही।
विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने भी थाने पहुँचकर सोमा की सुरक्षा और न्याय की मांग की।

