Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स/चालक एसोसिएशन की बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स/चालक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स/चालक एसोसिएशन की बैठक संपन्न

    समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा, 15 सितंबर को लगेगा कागजात सुधारने का कैंप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पाकुड़: पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स/चालक एसोसिएशन की बैठक रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो पड़ाव में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हिसाबी राय ने की। बैठक में संगठन के सचिव अनिकेत गोस्वामी, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के सचिव राणा शुक्ला, पड़ाव प्रबंधक मोनी कुमार सिंह, सादेकुल आलम, सादेकुल शेख, शब्बीर हुसैन समेत कई पदाधिकारी और दर्जनों चालक व मालिक शामिल हुए।बैठक में जानकीनगर, चांचकी, कदमसार, झिकरहाटी, नारायणखोर, चांदपुर, इलामी, मनीरामपुर समेत विभिन्न इलाकों से चालक और मालिक मौजूद रहे। बैठक में 22 अप्रैल को जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी की उपस्थिति में हुई बैठक के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।निर्णय लिया गया कि जिन ऑटो-ई-रिक्शा का कागजात दुरुस्त नहीं है, उनके लिए 15 सितंबर को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित स्टैंड में कैंप लगाया जाएगा, ताकि चालकों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। वहीं चालकों ने सरकार द्वारा निर्धारित वर्दी—ऑटो चालकों के लिए खाकी और ई-रिक्शा चालकों के लिए नीले रंग की नामांकित वर्दी—विश्वकर्मा पूजा तक बनवाने का आश्वासन दिया।

    बैठक में शहर की यातायात समस्या और स्टैंड निर्माण का मुद्दा भी उठा। तय हुआ कि मालगोदाम रोड ओवरब्रिज के नीचे लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए रेलवे की खाली जमीन पर स्थायी ऑटो स्टैंड निर्माण की मांग मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हावड़ा से की जाएगी। इसी तरह, चांदपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए वहां सरकारी जमीन पर ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड की मांग उपायुक्त से की जाएगी।सबसे अहम चर्चा 28 सितंबर 2024 को तत्कालीन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में पारित प्रस्ताव पर हुई। प्रस्ताव में अवैध (बिना पंजीकरण) ऑटो-ई-रिक्शा परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और चांदपुर चेकपोस्ट पर रोकथाम की बात कही गई थी। इसी स्थल पर ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड निर्माण का विषय भी उठाया गया था। संगठन ने निर्णय लिया कि इस बार वर्तमान उपायुक्त मनीष कुमार को मांगपत्र सौंपकर चांदपुर बॉर्डर पर स्टैंड निर्माण की मांग दोहराई जाएगी। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रभार ग्रहण करने के दिन ही चांदपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया था और नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान भी चलवाया गया था। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि ऑटो-ई-रिक्शा चालकों और मालिकों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार सक्रिय है। हम चाहते हैं कि चालक वर्ग को कागजात दुरुस्त करने में सुविधा मिले और उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और स्थायी स्टैंड निर्माण के लिए संगठन हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध ऑटो परिचालन पर रोक जरूरी है, तभी पंजीकृत चालकों को न्याय मिल पाएगा।

    पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स/चालक एसोसिएशन की बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत एवं भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
    Next Article जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.