लायंस क्लब भारत एवं भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत, भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट एवं मां काली संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बागुनहातु आदिवासी हो समाज सामुदायिक भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ।

डॉ. कृष्णा के नेतृत्व में 500 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई और लाभार्थियों को निःशुल्क आई ड्रॉप उपलब्ध कराई गई। साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा।

शिविर में संस्था के शम्भू गोराई, सन्नी सामद, विप्लव कुमार चंद्रा, संजू बिरूवा, नरेश मुखी, संटू कुमार, आकाश रजक, संदीप सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
लायंस क्लब ने आश्वासन दिया कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

