Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया विधायक पूर्णिमा साहू का जन्मदिन, बाल अधिकार के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित, जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं का लगा तांता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बर्मामाइंस सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया विधायक पूर्णिमा साहू का जन्मदिन, बाल अधिकार के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित, जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं का लगा तांता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया विधायक पूर्णिमा साहू का जन्मदिन, बाल अधिकार के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित, जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं का लगा तांता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य पूर्णिमा साहू का जन्मदिन सोमवार को बर्मामाइंस स्थित सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो स्लम बस्तियों में रहकर बाल अधिकार एवं समाजहित के लिए कार्य करती हैं। विधायक पूर्णिमा साहू ने उनके बीच साड़ी एवं खाद्य सामग्री भेंटकर मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने उन्हें अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर विशेष रूप से मातृशक्ति का आशीर्वाद लेना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है और यही आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। साथ ही, उन्होंने जनता की सुविधा, सुरक्षा और हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की बात कही।

    इस मौके पर बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, समाजसेवी ललित दास, नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, सुभाष मुखी, रूपेश साहू, संजय शर्मा समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी मौजूद रहे।

    विधायक पूर्णिमा साहू के आवास पर शुभकामना देने भाजपा कार्यकर्ताओं का लगा तांता:

    विधायक पूर्णिमा साहू के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। पूर्वी विधानसभा समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ही मुझे ऊर्जा प्रदान करता है। जन्मदिन पर प्राप्त बधाई और शुभकामना संदेश जनसेवा के मार्ग पर और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इससे पहले, विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी चौक स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की।

    जन्मदिन पर विशेष

    “जनता की बेटी, विधानसभा की बहु—पूर्णिमा दास साहू” समर्पण, संघर्ष और स्नेह की मिसाल : विधायक पूर्णिमा दास साहू

    राष्ट्र संवाद डेस्क

    राजनीति अक्सर शक्ति और पद की लड़ाई के रूप में देखी जाती है, लेकिन जब सेवा ही राजनीति का मूल बन जाए तो एक नेता समाज के दिलों में जगह बना लेता है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की बहु विधायक पूर्णिमा दास साहू ऐसी ही नेता हैं, जो सादगी, संघर्ष और स्नेह के अनोखे संगम की जीती-जागती मिसाल हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु और ललित दास की धर्मपत्नी होने के नाते उनका राजनीतिक जीवन वंशगत पहचान से शुरू हुआ, लेकिन बहुत जल्द ही उन्होंने अपने काम और व्यवहार से जनता का दिल जीतकर यह साबित कर दिया कि नेतृत्व केवल रिश्तों की ताकत पर नहीं, बल्कि जनसेवा की निष्ठा पर खड़ा होता है।

    बचपन से ही सेवा का संस्कार

    पूर्णिमा दास साहू के जीवन की सबसे बड़ी शक्ति उनका सरल और अनुशासित स्वभाव है। बचपन से ही परिवार में मिले संस्कारों ने उन्हें यह सिखाया कि समाज और परिवार की जिम्मेदारी हमेशा अपने से ऊपर रखनी चाहिए। यही कारण है कि राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने कभी अपनी पहचान को पद या शक्ति से नहीं, बल्कि लोगों की सेवा से बनाया।

    संघर्षों से बनी जननेता

    राजनीतिक जीवन आसान नहीं होता। आलोचनाओं, चुनौतियों और विरोध के बीच भी पूर्णिमा दास साहू ने हर परिस्थिति का सामना धैर्य और मुस्कान से किया। चाहे बारिश में जर्जर सड़क पर जनता के साथ खड़ी होना हो, या अस्पताल में बीमार महिला की मदद के लिए स्वयं उपस्थित होना—उन्होंने हमेशा यह संदेश दिया कि विधायक होना केवल कुर्सी संभालने का नाम नहीं, बल्कि जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ मानने का नाम है।

    जनता से सीधा जुड़ाव

    जमशेदपुर पूर्वी की गलियों में जब भी उनका नाम लिया जाता है, लोग कहते हैं—”पूर्णिमा दीदी तो हमारी अपनी हैं।”
    वे न केवल बड़े मंचों पर भाषण देने वाली नेता हैं, बल्कि घर-घर जाकर आशीर्वाद लेने और समस्याएँ सुनने वाली बहन-बेटी भी हैं। महिलाओं की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और गरीब परिवारों की मदद में उनकी गहरी रुचि उन्हें जनता से भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

    महिला सशक्तिकरण की आवाज़

    पूर्णिमा दास साहू ने यह सिद्ध किया कि राजनीति पुरुषप्रधान क्षेत्र नहीं है। अपनी निडर आवाज़ और संवेदनशील दृष्टिकोण से वे महिलाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी कोशिश है कि हर बेटी को शिक्षा मिले, हर महिला आत्मनिर्भर बने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाए।

    जन्मदिन पर जनता की दुआएँ

    आज जब वे अपना जन्मदिन मना रही हैं, पूरा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहा है। लोग उन्हें न सिर्फ़ विधायक, बल्कि अपनी बेटी, बहन और मार्गदर्शक मानते हैं। यही जनता का स्नेह उनका सबसे बड़ा उपहार है पूर्णिमा दास साहू—एक नाम, जो हमें यह याद दिलाता है कि राजनीति पद की नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और स्नेह की यात्रा है।

    जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं का लगा तांता बर्मामाइंस सिदो कान्हू बस्ती में मनाया गया विधायक पूर्णिमा साहू का जन्मदिन बाल अधिकार के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता की समस्याओं का त्वरित समाधान: कुंडहित में बीडीओ ने लगाया जनता दरबार कैंप
    Next Article लायंस क्लब भारत एवं भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    Related Posts

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    April 25, 2026

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    April 25, 2026

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.