साईबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर साईबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम पिपराटॉँड (झिलूवा) स्थित पहाड़ी के पास नारायणपुर मार्ग किनारे छापामारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने साईबर अपराध में संलिप्त एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र मंडल (उम्र 19 वर्ष, पिता – सुभाग मंडल, ग्राम मोहली झिल्वा, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
अपराध का तरीका
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर फर्जी मैसेज भेजता था। मैसेज में RTO E-Challan और Union Bank के PAN Card अपडेट के नाम पर APK फाइल इंस्टॉल करने का लिंक भेजा जाता था।
जैसे ही पीड़ित लोग APK फाइल डाउनलोड करते, आरोपी उनके मोबाइल की गोपनीय जानकारी, बैंक डिटेल्स और OTP हासिल कर लेता। इसके बाद वह ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देता था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी: 01
बरामद मोबाइल फोन: 03
बरामद सिम कार्ड: 03
बरामद मोटरसाइकिल: 01
कार्यक्षेत्र
आरोपी का साइबर ठगी नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था।
मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 59/25 के तहत BNS 2023 की विभिन्न धाराओं एवं IT Act एवं Telecommunications Act 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

