Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने के अपील— सुधीर कुमार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    सोनारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने के अपील— सुधीर कुमार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने के अपील— सुधीर कुमार पप्पू

    आज जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय पर आने वाले ईद मिलादुन नबी पर्व को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन सोनारी के मुस्लिम समुदाय के युवा एवं बुजुर्ग लोगों के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के मौजूदगी में संपन्न हुआ।सुधीर कुमार पप्पू ने बताया ईद मिलादुन नबी जिसे मोहम्मद साहब की जन्म तिथि के रूप में मनाया जाता है इस्लाम के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन 12 रबी उल-अव्वल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने में आता है।इस दिन मुसलमान अपने पैगंबर की शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा करते हैं।यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को प्रकट करता है बल्कि एकता और भाईचारे का एहसास भी कराता है।कई लोग इस दिन विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं और समुदाय में एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं।इस दिन अनेक मुस्लिम समुदाय विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं।मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है।इस दिन लोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।ये कार्य एकता और समुदाय की भावना को मजबूत करते हैं

    जिससे सभी मुसलमानों में एक सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होता है।आए हुए मुस्लिम समुदाय के नवयुवक एवं बुजुर्गों ने आश्वासन सहित अपना विश्वास जताते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव को एबं सोनारी थाना शांति समिति के तमाम सदस्यों और सोनारी थाना प्रशासन के अधिकारियों को ईद मिलादुन नबी का पार्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का संकल्प रखा सोनारी मुस्लिम लंगर कॉमेटी के सदस्य के द्वारा टाटा स्टील मेनऑफिस गोल चक्कर पर पर्व मे आए लोगोके लिये सहायता शिविर(बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर और बाकी सामग्री)का प्रबंध किया जायेगा।सुधीर कुमार पप्पू ने आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी हर कदम उनके साथ तत्पर होकर खड़े रहने का आश्वासन दिया और अपनी सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों को 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान मे एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के जुलूस को पूर्ण विधि व्यवस्था के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का दायित्व दिया।बैठक में मुख्य रूप से त्रिभुवन यादव जी,प्रदीप लाल,कवींद्र बेहरा,प्रेम कुमार सिंह,संजय रजक, नारायण प्रसाद,रेखा कालिंदी,भोलनाथ साहू,अशोक सिंह,अरविंद सिंह,हरी दस,सर्वेश कुमार,अजय नन्द,सतीश शर्मा, मोहम्मद कौशर,शेख निजाम,शेख समीर,सोहेल अहमद,मोहम्मद साजिद, मोहम्मद एहतेशन,शेख अंसार,भोला साहू,मोहम्मद अयाज हैदर,मोहम्मद शाहिद,गणेश साहू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    सोनारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने के अपील--- सुधीर कुमार पप्पू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस हाईटेक – एसएसपी ने 33 टैंगो मोबाइल जवानों को हाई स्पीड बाइक सौंपी
    Next Article गणीनाथ सेवा संस्थान में 12 सितंबर को होगा निर्वाचन, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.