करम पर्व की धूम: अखाड़ों में पहुंची करम डाली, युवाओं में दिखा उत्साह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाई-बहन के प्यार और समर्पण को समर्पित करम पर्व को लेकर शहर में युवाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को करम एकादशी के मौके पर युवा धूमधाम से करम डाली लेकर अखाड़ों में पहुंचे, जहां करम डाली की पूजा-अर्चना की जाएगी।

कुड़मी समुदाय में इस पर्व की विशेष महत्ता है। मान्यता है कि युवा उपवास रखकर करम डाली लेकर आते हैं, वहीं युवतियां विधि-विधान से पूजा कर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अगले दिन करम डाली के विसर्जन के साथ ही इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।


