Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक संदेश – “पिता ही नहीं, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया”
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक संदेश – “पिता ही नहीं, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया”

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक संदेश – “पिता ही नहीं, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उनके पुत्र और मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में अपने पिता को श्रद्धांजलि दी।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा –

     

    “मेरे सिर से सिर्फ़ पिता का साया नहीं गया,
    झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।
    बाबा मेरे लिए सिर्फ़ पिता नहीं थे,
    वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे,
    और उस जंगल जैसी छाया थे
    जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को
    धूप और अन्याय से बचाया।”

    उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की जिंदगी संघर्ष, त्याग और लोगों के हक़ की लड़ाई का प्रतीक रही है। बचपन की यादों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने बाबा को हल चलाते, लोगों के बीच बैठते और उनके दुख-दर्द को अपना बनाते देखा।

     

    “बचपन में जब मैं उनसे पूछता था कि लोग आपको दिशोम गुरु क्यों कहते हैं, तो वे कहते थे – ‘क्योंकि बेटा, मैंने सिर्फ उनका दुख समझा और उनकी लड़ाई अपनी बना ली।’ यह उपाधि न किताब में लिखी गई, न संसद ने दी – ये झारखंड की जनता के दिलों से निकली थी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन का सपना सिर्फ़ सत्ता तक सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड की अस्मिता और पहचान को स्थापित करना था।

    “आज बाबा हमारे बीच नहीं हैं,
    लेकिन उनकी आवाज़ मेरे भीतर गूंज रही है।
    मैंने उनसे लड़ना सीखा,
    झारखंड से बिना स्वार्थ प्रेम करना सीखा।
    उनका संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा।
    झारखंड को झुकने नहीं दूंगा,
    उनके नाम को मिटने नहीं दूंगा।”

     

    अंत में उन्होंने कहा –

    “बाबा, अब आप आराम कीजिए।
    आपने अपना धर्म निभा दिया।
    अब हमें आपके नक्शे-कदम पर चलना है।
    झारखंड आपका कर्ज़दार रहेगा।
    वीर शिबू जिंदाबाद,
    दिशोम गुरु अमर रहें।
    जय झारखंड।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के प्रेरणास्त्रोत थे शिबू सोरेन – अरविंद कुमार सिंह
    Next Article शिबू सोरेन के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक, कहा – मैंने एक अभिभावक खो दिया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.