Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश से बेहाल जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राहत की किरण बनीं विधायक पूर्णिमा साहू
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बारिश से बेहाल जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राहत की किरण बनीं विधायक पूर्णिमा साहू

    Aman KumarBy Aman KumarJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारिश से बेहाल जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राहत की किरण बनीं विधायक पूर्णिमा साहू

    विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कार्यकर्ताओं के संग प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल का किया वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के कारण शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, विशेषकर तटीय और निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की संवेदनशीलता सामने आई हैं। शनिवार को उनके सौजन्य से भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर में बाढ़ से प्रभावित दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच तात्कालिक राहत के रूप में तिरपाल का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रभावित लोगों को तिरपाल भेंट किया। गौरतलब है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी, जिससे राहत सामग्री का वितरण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देश पर ज़रूरतमंद तक राहत सामग्री पहुंचाई गयी है। जिसमें कल्याणनगर के प्रभावित लोगों के घर जाकर तिरपाल भेंट किया गया है। इस कार्य में स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिल रहा है। विधायक पूर्णिमा साहू हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकतानुसार आगे और भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    वहीं, लोगों ने मानवीय पहल एवं संवेदनशीलता के लिए विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति आभार जताया है।

    इस अवसर पर रंजीत सिंह, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अरुण मिश्रा, मुन्ना साव, दिलीप पासवान, राहुल यादव, राजेन्द्र साव, नीरज केवर्तो, सुभाष मुखी, रामचंद्र प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

    बारिश से बेहाल जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राहत की किरण बनीं विधायक पूर्णिमा साहू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांकोसाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन
    Next Article अष्टांग योग के माध्यम से ही पूरे विश्व में शांति संभव है :आनंद मार्ग प्रचारक संघ

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.