अष्टांग योग के माध्यम से ही पूरे विश्व में शांति संभव है :आनंद मार्ग प्रचारक संघ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से विश्व योग दिवस पर जमशेदपुर एवं आसपास के युवाओं के बीच योग, आसन एवं प्राणायाम तीनों का प्रशिक्षण दिया गया राजेंद्र प्रसाद जी, लाल बिहारी आनंद एवं सीताराम देव ने अलग-अलग संस्थानों के निमंत्रण पर योग सीखलाया।
आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल गदरा में बच्चों के साथ-साथ अभीभावको को प्रशिक्षण दिया एवं योग ,आसन एवं प्रणायाम तीनों का अंतर समझाते हुए लोगों को प्रशिक्षण भी दिया एवं बताते हुए कहां की
अष्टांग योग के माध्यम से ही पूरे विश्व में शांति संभव है योग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे पूरे दुनिया को एक सूत्र में बांधा जा सकता है जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य एक हो जाए तब वहां सभी तरह का भेदभाव खत्म हो जाता है जब समाज एक ही सकारात्मक सोच चिंता धारा में बहने का प्रयास करेगा तभी विश्व शांति संभव हो पाएगा

