योग अब लोंगो के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है : राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि दुनिया भर मे योगाभ्यास करने वालो की संख्या और इसका आकर्षण निरंतर बढ़ रहा है l योग की उपयोगिता को लोग पहचान रहे हैं l योग अब हर कोने मे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है
श्री शुक्ल ने जी टाउन मैदान साउथ पार्क में योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पूरे विश्व और मानवता को बहुत कुछ दिया लेकिन कोई सबसे बड़ा उपकार और उपहार दिया है तो वह योग है l मन, शरीर और आत्मा के बीच मे एकात्मता लाने का योग से बड़ा कोई और विज्ञान नहीं है l मन की शक्तियों को आत्मा के साथ जोड़कर विश्व कल्याण के रास्ते पर ले जाने का योग से बड़ा कोई और माध्यम नहीं हो सकता है l

