Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    News DeskBy News DeskMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान को सख्त चेतावनी 

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    -पाकिस्तान ने अब कोई भी दुस्साहस किया, तो भारतीय सेना उसकी हर हरकत का देगी मुंहतोड़ जवाब

    भारत में सिर्फ आतंकियों को मारा है: सेना 

     

    राष्ट्र संवाद, विशेष संवाददाता

    *बिशन पपोला*

    नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यदि पाकिस्तान ने आज रात कोई भी दुस्साहस किया, तो भारतीय सेना उसकी हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना को अपने मारे गए सैनिकों की लाशें गिनने की तैयारी कर लेनी चाहिए।

    लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि 7 मई को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद समेत 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यह कार्रवाई नौ आतंकी ठिकानों की पहचान कर अत्याधुनिक और सटीक हथियारों के ज़रिए की गई।

    भारत में सिर्फ आतंकियों को मारा है: सेना

     

    उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन में इंदौर स्थित ‘नवी’ यूनिट और वायुसेना की विशेष टीम शामिल थी। प्रेस वार्ता में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के स्पष्ट सबूत भी प्रस्तुत किए गए। डीजीएमओ ने कहा, “भारतीय सेना को पूरी तरह फ्री हैंड दिया गया है। यदि, पाकिस्तान सेना कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई करती है, तो उसे तुरंत और करारा जवाब मिलेगा।”

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघर्षविराम की पहल पाकिस्तान की ओर से की गई थी और भारत ने अपनी शर्तों पर उसे स्वीकार किया था। फिर भी, यदि पाकिस्तान उल्लंघन करता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी की होगी। 8 और 9 मई को पाकिस्तान द्वारा भेजे गए सभी ड्रोनों को भारतीय सैनिकों ने सफलतापूर्वक मार गिराया। 9 मई को पाकिस्तान के साथ भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ
    Next Article कांग्रेस ने पूछा, क्या सरकार ने कश्मीर पर स्वीकार ली है अमेरिकी मध्यस्थता

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    May 12, 2025

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.