Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री चंद्रनाथ बनर्जी तथा सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर के महानगर कार्यवाह श्री रविन्द्र जी एवं जिला अध्यक्ष का भी अभिनंदन किया गया।

    ●●विचार प्रस्तुति:
    संगठन मंत्री की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए महिला आयाम प्रमुख डॉ. अनिता शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती एंजेल उपाध्याय ने अपनी कविता के माध्यम से अपने विचार साझा किए। क्रमशः श्री शंभू जायसवाल तथा श्री रविन्द्र (महानगर कार्यवाह, आरएसएस) ने भी अपने प्रेरणादायक विचार रखते हुए ग्राहक पंचायत के कार्यों में संगठनात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया। संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने झारखंड प्रांत में ग्राहक पंचायत की स्थापना से लेकर वर्तमान कार्यों की विस्तृत समीक्षा की एवं आगामी योजनाओं हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।
    कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को नव दायित्व प्रदान किए गए:—
    श्री वी. प्रभु – संयोजक कोल्हान प्रमंडल एवं समन्वयक, स्टूडेंट क्लब
    श्रीमती आरती शर्मा – जिला महिला आयाम प्रमुख
    श्री अमलेन्दु – जिला पर्यावरण आयाम प्रमुख
    श्रीमती वंदना कुमारी – जिला पर्यावरण आयाम सह प्रमुख
    श्री रवि कुमार – संयोजक, स्टूडेंट क्लब
    श्री रॉकी यादव – सह संयोजक, स्टूडेंट क्लब

    जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं संगठन मंत्री जी के प्रति अपनी भावनाएं साझा की ।
    समारोह का समापन पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

    प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल जी ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया।
    श्री अंकेश (जिला प्रचार आयाम प्रमुख) ने मंच संचालन किया।
    श्री वी. प्रभु ने अतिथि परिचय एवं संगठन मंत्र का वाचन किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर कार्यवाह श्री रविन्द्र , महानगर सह कार्यवाह श्री मृत्युंजय ,प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमति एंजेल उपाध्याय , प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल , प्रांत कोषाध्यक्ष श्री चंद्रनाथ बनर्जी , जिला उपाध्यक्ष श्री चंचल लकड़ा , जिला सचिव श्री शंभू जायसवाल , जिला महिला आयाम प्रमुख डॉक्टर अनिता शर्मा ,आरती शर्मा ,वंदना कुमारी , रवि प्रकाश , देवव्रत बनर्जी , सोमा बनर्जी , सुकृति जी , विजया लक्ष्मी जी , वेदुला जी भी , वेंकटेश , रवि कुमार , रॉकी यादव जी की सम्माननीय उपस्थिति रही ।

    श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“नमन” को सम्मान देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। “नमन परिवार” राष्ट्र गौरव के लिए सदैव समर्पित – अमरप्रीत सिंह काले”
    Next Article “संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए”,इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.