Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए”,इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    “संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए”,इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए”,इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा आज कदमा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय रहा ” संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाएं “। गोष्ठी का आरंभ मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र का वाचन किया। महिला आयाम सह प्रमुख रीना परितोष ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ-साथ विषय प्रवेश कराया। पूर्वी सिंहभूम जिला महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “हम अपने बेटियों को तो सिखाते हैं कि वहां अश्लील गाना बज रहा है और उस पर डांस हो रहा है तो तुम वहां मत जाओ पर यह भूल जाते हैं कि वहां नाचने वाले हमारे बेटे ही हैं। अगर हम अपने बेटे और बेटियों दोनों को समझाएंगे तो शायद यह अपसंस्कृति बंद नहीं तो कम तो हो ही सकता है।”
    एडवोकेट बबीता सिंह ने बड़ी ही सरल भाषा में बताया कि ” कैसे हम अश्लील गाना बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने उनकी कानूनी धाराएं भी बताई। ”
    विजयलक्ष्मी वेदुला ने कहा कि
    ” जब हमारी मर्यादा और सम्मान
    के विपरीत अश्लील गाने बजते हैं तो हम महिलाएं असहज महसूस करती हैं।” इसके बाद प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक पंचायत और इसके उद्देश्यों की जानकारी नए सदस्यों के साथ साझा की। अश्लील गानों पर रोक लगाने की बात पर वहां उपस्थित महिलाओं ने आपस में विचार विमर्श किया कि “दोहरे अर्थ वाले गाने समाज को प्रदूषित करने का काम कर रहे हैं।” धन्यवाद ज्ञापन मीरा गुप्ता ने किया और शांति मंत्र का पाठ सपना तिवारी ने किया। संचालन आरती लोहार ने किया। कार्यक्रम में रिमा भट्टाचार्य, ममता बेहरा, अनीता निधि, सीमा सिंहा, नीतू सिंह, कमला , शर्मिला सिंह एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।

    "संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए" इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन
    Next Article डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया, वही आज भी प्रासंगिक : अमर बाउरी

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.