Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के संस्कृत विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा और वेदों में निहित श्रेष्ठतम जीवन मूल्य विषय पर ऑनलाईन व्याख्यानमाला का किया गया आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के संस्कृत विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा और वेदों में निहित श्रेष्ठतम जीवन मूल्य विषय पर ऑनलाईन व्याख्यानमाला का किया गया आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के संस्कृत विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा और वेदों में निहित श्रेष्ठतम जीवन मूल्य विषय पर ऑनलाईन व्याख्यानमाला का किया गया आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के संस्कृत विभाग द्वारा 25 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे से एक दिवसीय ऑनलाईन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. भारतीय ज्ञान परम्परा और वेदों में निहित श्रेष्ठतम जीवन मूल्य विषय पर आयोजित इस व्याख्यानमाला में डॉ शैलेश कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए. भारतीय ज्ञान परंपरा और वेदों में निहित श्रेष्ठतम जीवन मूल्य विषय पर अपने वक्तव्य में कहा कि भारत वर्ष में विभिन्न देशों के विद्यार्थी यहां के विश्वविद्यालयों में ज्ञान प्राप्त करने आते थे. भारतीय ज्ञान परम्परा का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना नहीं था इसका उद्देश्य जीवन जीने की कला सीखना था. यहां जीवन का लक्ष्य या उद्देश्य था आनंद की प्राप्ति. डॉ शैलेश ने कहा कि आनंद से ही जीवन की उत्पत्ति होती है और अंततः वहीं समाप्त हो जाती है. उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रक्रिया में विद्याअर्जन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ज्ञान डिग्री पर आश्रित नहीं है हमें जीवन मूल्यों की रक्षा करनी होगी. भारतीय ज्ञान परम्परा विशाल और प्राचीन है जिसे वर्षों से सहेजने का कार्य संस्कृत भाषा ने किया है. वेदों के रूप में भारतीय ज्ञान परम्परा को सुरक्षित रखा गया. वेदों को संस्कृत भाषा में ही सस्वर पाठ कर हजारों वर्षों तक सुरक्षित रखा गया. डॉ शैलेश ने बताया कि गुरू से प्राप्त शिक्षा ऋण को चुकाने के लिए व्यक्ति अगली पीढी को शिक्षित करके ही गुरू ऋण से मुक्त हो सकता था. भाषा विज्ञान के संबंध में किए जा रहे शोधों पर डॉ शैलेश ने कहा कि नई चिंतनधारा के लेाग शोध के लिए संस्कृत को ही आधार बना रहे है. उन्होंने पाणिनि, पतंजलि तथा चरक और सुश्रुत आदि का उल्लेख करते हुए भारतीय ज्ञान परम्परा के बारे में विस्तार से बताया. इन्होंने मूलाधार चक्र के बारे में भी गहन जानकारी दी तथा वाणी के सभी स्तरों की चर्चा की. भाषा विज्ञान के संबंध में ऋषियों द्वारा किए गए चिंतन को वर्तमान चिंतन से जोड़ते हुए बताया कि यह वेदों से ही लिया गया है. श्रुति के माध्यम से इस परंपरा को जीवित रखा गया बाद में इसे ब्रह्मी, खरोष्ठी तथा अन्य लिपियों में संरक्षित किया गया.
    सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि लगातार इस विषय पर सुनने की इच्छा हो रही है. जीवन के सभी क्षेत्रों में संस्कृत की महत्ता रही है. वेद, पुराण और उपनिष्द सभी मानवीय मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हैं. यम, नियम के बिना जीवन में किसी चीज की महत्ता नहीं है. कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंगलाचरण से की गई. संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ सैकत चक्रवर्ती तथा संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ संगीता चौधरी ने लौकिक मंगलाचरण किया. इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ अखिलेश कंचन सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया तथा संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने कार्यक्रम का संचालन किया.

    सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसईसीएल बांकीमोंगरा अंडर ग्राउंड खदान में कोयला कर्मी का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला
    Next Article छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते पिछले साल से दस प्रतिशत बिजली बढ़ाने की मांग

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.