एसईसीएल बांकीमोंगरा अंडर ग्राउंड खदान में कोयला कर्मी का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला
राष्ट्र संवाद कोरबा कमाल अहमद
कोरबा:-एसईसीएल की बांकीमोंगरा अंडरग्राउंड कोयला खदान में एक 48 वर्षीय तुलसीदास कोयला कर्मी ने आत्महत्या की है। जो एसईसीएल कॉलोनी गजरा में रहता था।सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान तुलसीदास ने अंडरग्राउंड खदान के एक कोने में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब अन्य कर्मचारी काम से बाहर निकल रहे थे, तब उन्हें एक रस्सी पर लटका शव दिखा। उन्होंने तुरंत एसईसीएल प्रबंधन और बांकीमोंगरा थाना को सूचित किया। पुलिस अंडरग्राउंड खदान में दो किलोमीटर पैदल जाकर शव का पंचनामा करने के बाद उसे बाहर निकाला।
मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है वह बीपी और शुगर से पीड़ित था और बीमारी से परेशान होने के कारण यह कदम उठाया। उसने अपने परिवार से माफी भी मांगी। तुलसीदास को दो बेटे और एक बेटी है तुलसीदास अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ एसईसीएल कॉलोनी गजरा में रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है।तुलसीदास की आत्महत्या से उसके परिवार में शोक की लहर है।”परिवार वालों के लिए यह हादसा बहुत बड़ा झटका है, परिजनों ने बताया कि वह एक अच्छे इंसान थे और अपने परिवार के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उनकी आत्महत्या से परिवार को बड़ा सदमा लगा है।

