Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर

    परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ने पर विमर्श किया गया ।

     

    परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि सरकार की योजनाएं न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। कौशल विकास योजना का लक्ष्य सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए कार्ययोजना व अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

    उन्होने कहा कि जिले के युवाओं के हुनर और स्किल्स को देखते हुए कार्ययोजना बनाएं एवं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करें। रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को नियोजित किए जाने के भी निर्देश दिए।

     

     

    परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कौशल विकास प्लान 2045-25 को तैयार करने एवं इसके क्रियान्वयन को लेकर समुचित निर्देश दिया। उन्होंने यहां के स्थानीय जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए नए सेक्टर, जॉब रोल का चयन को लेकर विमर्श किया। जिले में संचालित कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों के लिए स्थानीय नियोजन एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। वहीं जिले में संचालित कौशल विकास केंद्रों में चल रहे ट्रेड में ऑन जॉब ट्रेनिंग पर विचार विमर्श किया गया। जिला में कौशल विकास के सुझाव एवं चुनौतियों सहित कौशल विकास में शामिल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विमर्श किया गया। बैठक में नियोजन पदाधिकारी, ट्रेनिंग पार्टनर व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र
    Next Article श्रेया महतो की शादी में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन

    Related Posts

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    October 7, 2026

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    October 7, 2026

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.