Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गर्मी को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के पंचायत क्षेत्रों में पानी टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक एवं तारापुर एंड कंपनी के प्रबंधक को सौपे हैं।

     

    सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य अधूरा रहने के कारण इस गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगी। पानी का लेयर लगभग 700 फीट नीचे चले जाने के कारण पानी की किल्लत शुरू हो गई है। चापाकल और जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। बोरिंग फेल हो जाने के कारण लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं। इस कारण वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी टैंकर ही एकमात्र उपाय है। जिससे कि पानी की आपूर्ति कर लोगों की प्यास बुझाई जा सकती है। इसलिए पानी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में पीने की पानी आपूर्ति की जाए।

    सारी बातों से अवगत होने के पश्चात अवर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने तत्काल अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिए और मांग पत्र को संबंधित पदाधिकारी के पास अग्रसारित कर पहल करने का निर्देश जारी किए। उन्होंने यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) एवं तारापुर एंड कंपनी के पास पत्राचार कर बहुत जल्द पानी टैंकर से क्षेत्रों में पानी आपूर्ति करने का आश्वासन दिए हैं।
    इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी सुधीर दुबे, राकेश सिंह, संजय कुमार महतो उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक सेवा संस्था यात्रा के द्वारा जे.एन.टाटा की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित
    Next Article परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक

    Related Posts

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    October 7, 2026

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    October 7, 2026

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.