Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कॉन्स्टेबल ने 5 जवानों को गोली मारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कॉन्स्टेबल ने 5 जवानों को गोली मारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कैंप में सनसनीखेज घटना हो गई. यहां एक कॉन्स्टेबल ने अपने 5 साथियों को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी शूट कर जान दे दी. वहीं, अचानक घटी वारदात में 2 लोग घायल हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो छुट्टियों को लेकर विवाद के बाद यह घटना घटी.नारायणपुर के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहित गर्ग ने बताया है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 6 जवानों की जान चली गई. घटना में दो लोग घायल भी हो गए.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रहमान खान नाम के कॉन्स्टेबल ने पहले अपने पांच साथियों को गोली मारी और फिर खुद को शूट कर लिया. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टियों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद खान ने यह कदम उठाया.राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है. जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है. इसलिए छुट्टी की वजह से घटना नहीं हुई होगी. उन्होंने कहा कि फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है. जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ होगा. थोड़ी देर में घटना से जुड़ी और जानकारी आ जाएगी.बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कडेनार कैंप में गोली चलने की आवाज आई. गोली की आवाज सुनते ही जवान कैंप की ओर भागे. मौके पर जवानों ने देखा की 5 जवानों के शव पड़े हुए थे. साथियों पर गोली चलाने वाले जवान की भी मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि जवानों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद एक जवान ने अपने सर्विस राइफल से साथियों पर गोली चलानी शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आए बाकी के जवानों को भी गोली लग गई और वे घायल हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो दिग्गजों की हार-जीत से बदलेगी सियासी तस्वीर
    Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, महाभियोग जांच की रिपोर्ट में दोषी करार

    Related Posts

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    August 8, 2026

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    August 8, 2026

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.