Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, महाभियोग जांच की रिपोर्ट में दोषी करार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, महाभियोग जांच की रिपोर्ट में दोषी करार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाली अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रही महाभियोग जांच की प्राथमिक रिपोर्ट जारी कर दी. हाउस इंटेलिजेंस कमेटी की एक माह की मेहनत से तैयार करीब 300 पेज लंबी इस महाभियोग रिपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी से संबंद्ध राष्ट्रपति को अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 चुनाव में अपने पक्ष में विदेशी मदद मांगने का दोषी ठहराया गया है. यह रिपोर्ट हाउस ज्युडिशियरी कमेटी के लिए तैयार की गई है, जिसके बुधवार से सुनवाई शुरू होने की संभावना है.रिपोर्ट में कहा गया है, ट्रंप ने सियासी और व्‍यक्तिगत मकसदों को पूरा करने के लिए राष्ट्रहित से समझौता करने और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में अपने पक्ष में विदेशी मदद भी मांगी. दूसरी ओर, व्हाइट हाउस ने ज्‍युडिशियरी कमेटी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.तीन सौ पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने संसदीय गवाहों को सार्वजनिक रूप से धमकी दी, जो संघीय अपराध है. साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंप पर महाभियोग की जांच को बाधित करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच को आगे भी जारी रखा जाए.रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को छोड़कर किसी भी राष्ट्रपति ने एक्जीक्यूटिव अधिकारियों को संसद के सामने गवाही नहीं देने का सीधा आदेश नहीं दिया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से मदद मांगी, जो गैरकानूनी है. बुधवार को कमेटी इस बात की सुनवाई करेगी कि जांच में शामिल सबूत राजद्रोह, घूस या अन्य अपराधों और खराब आचरण के आधार पर संवैधानिक रूप से महाभियोग चलाने के मानकों को पूरा करते हैं या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कॉन्स्टेबल ने 5 जवानों को गोली मारी
    Next Article महागठबंधन के कांग्रेश प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने पुराना कोर्ट जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.