Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, स्थानीय लोगों को मिली विभिन्न सेवाएं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, स्थानीय लोगों को मिली विभिन्न सेवाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, स्थानीय लोगों को मिली विभिन्न सेवाएं

    नाला प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व्यवहार न्यायालय मो ० नईम अंसारी, बीडीओ अकांक्षा कुमारी,अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी,उप प्रमुख समर माजी,पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली,थाना प्रभारी प्रदीप राणा के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सिविल जज मो० नईम अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और विधिक जागरूकता शिविर तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा आयोजित शिविर में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 26 पशुपालकों का पशुओं का कृमि नाशक दवा वितरण किया गया। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा आयोजित शिविर में 5 किसानों से केसीसी ऋण दिया गया एवं 40 किसानों को बीज वितरण किया गया। वहीं श्रम नियोजन विभाग द्वारा 9 आवेदकों का श्रम नियोजन में नामांकन किया गया। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में चापाकल मरम्मति हेतु एक आवेदन प्राप्त किया गया।वहीं बाल विकास परियोजना में 1 लाभुक को ह्वील चेयर वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 46 मरीज का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं 6 मरीजों को दवाई वितरण की गई। वहीं यू आई डी में 3 आवेदकों का आधार हेतु पंजीकरण किया गया। अंचल कार्यालय में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 6 जाति प्रमाण पत्र, 5 स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, 4 आय प्रमाण पत्र। वहीं मनरेगा में 6 मजदूरों को गांईती कुदाली वितरण किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 5 लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस शिविर में एक आवेदन आए जिसमें एसएचजी ग्रुप को 1 करोड़ 85 लाख रूपया राशि ऋण वितरण किया गया। वहीं शिक्षा विभाग शिविर में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 11 छात्र-छात्राओं को किताब वितरण किया गया। इस अवसर पर बीडओ आकांक्षा कुमारी अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी, उप प्रमुख समर माजी, थाना प्रभारी प्रदीप राणा, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली, बीपीएम जेएसएलपीएस गणेश महतो,पीएलभी अमित कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज क्लब पूजा कमेटी के भव्य सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन, 44 वर्षों से महिलाएं संभाल रही हैं कमेटी
    Next Article जामताड़ा में हत्या का मामला: दो अभियुक्त गिरफ्तार

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.