Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रावि करंगापाड़ा और उमवि खुमल्लिका के प्रभारी महीना में मात्र 2 दिन आते हैं स्कूल , ग्रामीणों में रोष
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    प्रावि करंगापाड़ा और उमवि खुमल्लिका के प्रभारी महीना में मात्र 2 दिन आते हैं स्कूल , ग्रामीणों में रोष

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षक नहीं आने पर विद्यालय प्रांगण में खेलते स्कूली बच्चे।

    निजाम खान

    जामताड़ा: इन दिनों कुंडहित प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय करंगापाड़ा के बच्चों के भविष्य के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ हो रहा है।बताते चलें स्कूल के प्रभारी दिलीप कुमार घोष आज तक रेगुलर स्कूल नहीं आते हैं। महीना में मात्र 2 से 3 दिन स्कूल आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं।जानकारी के मुताबिक स्कूल में मात्र सिर्फ एक ही शिक्षक दिलीप कुमार घोष ही पदस्थापित है। ऐसे में दिलीप कुमार घोष के स्कूल नहीं आने से स्कूल में पूरी तरह से पठन-पाठन बाधित रहती है।वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुदमल्लिका के प्रभारी श्रावणी पाल भी स्कूल नहीं आती है।महीना में मात्र 2 से 3 दिन आती है। बताते चलें दिलीप कुमार घोष और श्रावणी पाल का पति पत्नी का संबंध है। दोनों सरकारी शिक्षक है। महीना में लाखों रूपया से ज्यादा तनख्वाह मिलता है ।इस प्रकार सरकार की राशि का दुरुपयोग कहने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक दोनों अपने अपने विद्यालय पर लगभग 10 साल से पदस्थापित है।कुछ दिन पूर्व शिक्षकों के युक्तिकरण के दौरान दिलीप कुमार घोष का लगभग 6 महीना अंबा के विद्यालय पर युक्तिकरण हुआ था ।वही श्रावणी पाल का उच्च विद्यालय खजूरी में लगभग 6 महीना युक्तिकरण हुआ था। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में रहते हैं। दोनों स्कूल नहीं आते हैं ।जिससे बच्चों के भविष्य पर कुप्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठना भी लाजमी होता है कि सरकार ने ज्ञान सेतु योजना चला रखी है, जो बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण योजना है।ऐसे में शिक्षक के नहीं आने से करंगापाड़ा में तो बिल्कुल ज्ञानसेतु ठप है। वही खुदमल्लिका में ज्ञान सेतु चलाने में काफी दिक्कतें होती है। ग्रामीणों ने कहा कि मामले की जानकारी बहुत बार पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। पर आज तक कोई कार्रवाही नहीं हुई है। सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ऐसे में ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहां कि अब सारे रास्ते खत्म हो गए हैं। एकमात्र उपायुक्त महोदय जी है जो समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस प्रकार लोगों ने जिले के उपायुक्त गणेश कुमार से दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई है ।ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

    https://youtu.be/YzrD1cwGqAs

    क्या कहते हैं स्कूल के छात्र

    प्राथमिक विद्यालय करंगापाड़ा के छात्र पायल हेंब्रम, सुमित्रा घोष ,अविनाश हांसदा, कृष्णा मुर्मू ,मायना मुर्मू, लोकेश्वर किस्कू, प्रियंका हेंब्रम, पूर्णिमा हांसदा ,और उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुदमल्लिका के छात्र सीमा रवानी, दयामय रवानी, सुंदरी मुर्मू ,वर्षा बावरी आदि ने कहा स्कूल के प्रभारी महीना में मात्र 2-3 दिन स्कूल आते हैं। करंगापाड़ा के छात्रों ने कहा स्कूल में शिक्षक नहीं आने से छात्र रोज स्कूल आकर विद्यालय प्रांगण में खेल कर घर बैरंग वापस लौट जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलना मेरा उद्देश्य:धर्मेंद्र

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    E-Paper: Boost Reach, Cut Costs with Online Portals

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.