Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।राजद कैम्प कार्यालय ग़म्हरिया में एक शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने डॉ0 मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे। कहा कि उन्होनें खाद्य सुरक्षा बिल, शिक्षा का अधिकार, आरटीआई कानून, वनाधिकार अधिनियम, मनरेगा के तहत एक सौ दिन के काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला बिल लाकर विश्व भर में भारत का डंका बजाने का कार्य किया। उनका दस वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम काल के रूप में भारतवासी याद करेंगे। इस मौके पर इंदर सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुशीता बारीक, बागबेड़ा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, मंगल मांझी, भादो मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष कुमार राकेश कुमार, श्याम सुंदर साह, श्याम सुंदर मालाकार, राज कुमार यादव, अंजली पाल, रामपद पाल, मोनू सिंह, सुनील बास्के, बबलू सिंह, राजेंद्र यादव, राजू यादव, आनंद दास, शोविंदा तिवारी, अनंत मुर्मू, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन होगा और भी मजबूत: सांसद विद्युत वरण महतो
    Next Article चाईबासा उत्पाद विभाग के निरीक्षक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत , विभाग में शोक की लहर

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.