Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सचिव भरत सिंह ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सचिव भरत सिंह ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सचिव भरत सिंह ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आज आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सचिव श्री भरत सिंह ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान श्री भरत सिंह ने झारखंड में तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

     

    भरत सिंह ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण, और नई पीढ़ी के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने पर अपने विचार साझा किए। राज्यपाल महोदय ने आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।

     

     

    उन्होंने तकनीकी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और शोध को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस शिष्टाचार मुलाकात के माध्यम से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और प्रगति के लिए नई संभावनाओं पर चर्चा की गई, जो राज्य के युवाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। इस दौरान श्री सिंह के साथ राजेश सिंह, लखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के A+ एवं AB+ ग्रुप के रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान
    Next Article झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीतेगा, 2019 से बेहतर प्रदर्शन करेगा : मीर

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.