Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस
    Headlines राजनीति

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस

    नयी दिल्ली:  दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी रही तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया।

    दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से नौ में एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

     

     

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, ये केंद्र आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर हैं।

    चार सौ या इससे अधिक एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को पहली बार ‘‘अत्यंत गंभीर’’ श्रेणी को पार कर गई, जिसके बाद सोमवार सुबह ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत चरण चार के प्रतिबंध लागू किए गए।

     

     

    इन उपायों में निर्माण और तोड़ फोड़ की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, स्कूल बंद करना तथा वाहनों पर सख्त प्रतिबंध शामिल हैं।

    सुबह 8:30 बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरा दिन हल्की धुंध छाई रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअडानी मामले पर व्हाइट हाउस का बयान: भारत-अमेरिका रिश्ते रहेंगे अटूट
    Next Article केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने जर्मन कंपनियों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

    Related Posts

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    August 31, 2026

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    August 31, 2026

    नेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    नेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता

    सुप्रीम कोर्ट ने ई-20 पेट्रोल को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- आप हाई कोर्ट जाएं

    खरकई का जलस्तर खतरे के पार, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; स्वर्णरेखा पर भी नजर

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.