Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड को ‘धर्मशाला’ बना दिया गया है: योगी आदित्यनाथ
    Headlines झारखंड राजनीति

    रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड को ‘धर्मशाला’ बना दिया गया है: योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड को ‘धर्मशाला’ बना दिया गया है: योगी आदित्यनाथ

    रांची:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में तब्दील कर देने का आरोप लगाया।

    आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों और व्यवधान पैदा करने वालों से ‘निपटने’ के लिए झारखंड में ‘डबल इंजन’ की सरकार की जरूरत है।

     

     

    उन्होंने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट दे दी गई है।’’

    उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर वे विभाजित हुए तो उनका सफाया हो जाएगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ (सुरक्षित) रहेंगे।’’

     

     

    आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया।

    सोरेन परिवार, लालू प्रसाद के परिवार और गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, पटना और दिल्ली के तीन परिवार अपने ही विकास के लिए लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

    आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘झामुमो नीत शासन के तहत प्राकृतिक संपदा को लूटा जा रहा है, मजदूर झारखंड से पलायन करने को मजबूर हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ‘पत्थरबाजों और माफियाओं को यमराज के घर तक टिकट देने’ के लिए झारखंड में ‘डबल इंजन’ की सरकार की जरूरत है।

     

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड में झामुमो नीत शासन में लोगों को शांतिपूर्वक त्योहार नहीं मनाने दिए जा रहे हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा ‘एकमात्र’ ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी दे सकती है।

    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“बटेंगे तो कटेंगे” नारे के साथ विश्व हिंदू परिषद ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ,निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
    Next Article साफ-सुथरी छवि वाले सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर जितायें :विजय कुमार सिन्हा

    Related Posts

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.