Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता देगी आशीष, विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के बूते होगा पैंसठ पार : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनता देगी आशीष, विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के बूते होगा पैंसठ पार : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता देगी आशीष, विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के बूते होगा पैंसठ पार : भाजपा

    प्रदेश भाजपा द्वारा सूबे के 80 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनावी समर में उतरने के ऐलान के निर्णय का जमशेदपुर महानगर भाजपा ने स्वागत किया है। कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय अभिनंदनीय है। कार्यकर्ताओं की आत्मीय आग्रह पर विचारोपरांत उचित निर्णय लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर किया है। दिनेश कुमार ने दावा किया कि बीते पाँच वर्षों में रघुवर सरकार ने प्रदेश में तेज़ विकास किया है। झारखंड से भ्रष्टाचार के कलंक के टीके को मिटाया है। जनता निश्चित ही भाजपा को आशीष देगी एवं पार्टी कार्यकार्ताओं के मेहनत के बूते सूबे में पैंसठ पार का निश्चय पूर्ण होगी। आजसू, लोजपा छोटे भाई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अबकी जुगसलाई विधानसभा की सीट पर भी कमल खिलाने को कार्यकर्ता तैयार हैं।

     पैंसठ पार के संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाने का वक्त : अंकित

    जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने भी भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के निर्णय को साहसिक कदम बताया। कहा कि यह कार्यकर्ताओं तथा भाजपा पर आस्था रखने वाले मतदाताओं के आग्रहों का प्रतिफल है। भाजपा साथी धर्म का पालन बख़ूबी निभा रही थी। भाजपा श्रीराम मंदिर, धारा 370, रक्षा मामलों और राष्ट्रवाद को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्घ रही है। अब पैंसठ पार के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का वक्त है। झारखंड अब 19 वर्ष का हो गया है। डबल इंजन की सरकारों ने बीते पाँच वर्षों में सूबे का सर्वांगीण विकास कर बालिग बनाया है। झारखंड अब अन्य विकसित राज्यों के कँधे से कँधा मिलकर चलने लगा है। भाजपा को अपने विकास कार्यों पर पूर्णतः भरोसा है। जनता का साथ और आशीष भाजपा को मिलेगा। हर बूथ,हर विधानसभा में कमल खिलेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी 65 प्लस के लक्ष्य को साधने की चुनावी तैयारियों में जुट चुकी थी। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा सहित पोटका, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम की सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीडब्लूडी के आइकॉन का होगा चयन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.