Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीडब्लूडी के आइकॉन का होगा चयन
    Breaking News झारखंड

    पीडब्लूडी के आइकॉन का होगा चयन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पीडब्लूडी के आइकॉन का होगा चयन…*

    आज दिनांक -14/11/2019 को जामताड़ा जिले के समाहरणालय में स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- उपायुक्त श्री गणेश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा आम चुनाव 2019 के निमित्त पीडब्ल्यूडी मतदाता हेतु पोलिंग स्टेशन वाइज माइक्रो प्लान और एएमएफ की जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक की गई। जिसमें पीडब्ल्यूडी आम चुनाव2019 मतदाताओं के लिए रैंप बनाई गई है तो सही बनाया गया है या नहीं इसकी जांच करने के संदर्भ में कहा गया। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के लिए दृष्टिहीन मतदाताओं को ब्रेल लिपि वितरण एवं साइन – एच पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया।

    *दिव्यांग जनों के लिए कोई कठिनाई ना हो उसके लिए उचित व्यवस्था पर दिया जा रहा है ध्यान*
    दिव्यांग जनों को बूथ पर पहुंचने के लिए व्हील चेयर, पीने योग्य पानी का उचित ऊंचाई पर स्थित होना, उपयोगयुक्त शौचालय एवं अन्य महत्वपूर्ण चीजों की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा दिव्यांग जनों को वास्तविक मतदाता के दिन कोई भी कठिनाई ना हो। इसके लिए वाहन भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    *दृष्टिहीन मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए सेविका करेंगी सहायता*
    दृष्टिहीन मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए सेविका, सहिया, बीएलओ आदि को मदद करेंगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि पीडब्ल्यूडी के मतदाताओं का अलग से सूची तैयार किया जाए। जिससे दिव्यांग जनों की संख्या का पता रहे एवं उनको व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

    *मास्टर ट्रेनरों द्वारा विद्यालय, इंस्टिट्यूट एवं अन्य जगहों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा*
    उपायुक्त ने यह भी कहा कि मास्टर ट्रेनर विद्यालय इंस्टीट्यूट एवं अन्य जगहों पर प्रशिक्षण कार्यशाला करते रहे एवं जारी रखते हुए वीवीपैट एवं ईवीएम के प्रति आम लोगों को जागरूक करें। इस बार विधानसभा चुनाव में 81 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है।

    दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को फॉर्म -12डी उपलब्ध कराई गई है। जिससे वह घर बैठे ही अपने चुनीदा उम्मीदवार को को वोट देकर डाकघर या आरओ के दे सकते हैं ।

    उपायुक्त ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर सीडीपीओ के साथ बैठक कर आपस में समन्वय बनाकर कार्य को किया जाए। इस बैठक में अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, सीएस श्रीमती आशा एक्का, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप, सीडीपीओ, मास्टर ट्रेनर, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआउटडोर स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
    Next Article जनता देगी आशीष, विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के बूते होगा पैंसठ पार : भाजपा

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.