Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के मंत्री ने कहा मैं जद(यू) में नहीं हूं पर कुछ मिनट बाद ही बयान वापस लिया
    Breaking News Headlines बिहार मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बिहार के मंत्री ने कहा मैं जद(यू) में नहीं हूं पर कुछ मिनट बाद ही बयान वापस लिया

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के मंत्री ने कहा मैं जद(यू) में नहीं हूं पर कुछ मिनट बाद ही बयान वापस लिया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना:बिहार सरकार में वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जनता दल (यू) के पोस्टरों में अपनी तस्वीर न होने से इतना आहत हो गए कि उन्होंने कह दिया कि वह अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी में नहीं हैं।

    हालांकि कुछ देर बाद यादव ने अपनी बात से मुकरते हुए कहा कि उन्होंने मज़ाक में यह टिप्पणी कर दी थी और वह अब भी जद(यू) का हिस्सा हैं। 77 वर्षीय यादव जद(यू) के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

    जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके यादव पार्टी की एक बैठक के लिए लगाए गए पोस्टरों में अपनी तस्वीर न होने से नाराज़ दिखे और उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जनता दल (यूनाइटेड) में नहीं हूं।’’

    हालांकि यादव ने कुछ मिनट बाद दावा किया कि उन्होंने वह टिप्पणी ‘‘मजाक में’’ की थी।

    साल 1990 से सुपौल सीट से विधायक यादव ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग के मंत्री हैं।

    जद (यू) के वरिष्ठ नेताओं की पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक सोमवार को वीर चंद पटेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में शुरू हुई।

    कार्यक्रम स्थल के बाहर जद(यू) कार्यकर्ताओं ने कई पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें मुख्यमंत्री और पार्टी से केंद्र एवं राज्य सरकारों के मंत्रियों की तस्वीरें प्रमुखता से छापी गई थी, लेकिन इनमें यादव की तस्वीर नहीं थी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यादव इस वजह से नाराज थे और उनकी नाराज़गी की वजह यह भी थी कि उन्हें अंतिम समय में बैठक में आमंत्रित किया गया था।

    यादव ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे बैठक में क्यों बुलाया गया? मैं जद (यू) में नहीं हूं।”

    हालांकि, इससे पहले कि मामला और बढ़ता, उन्होंने टिप्पणी की: “मैंने जो भी कहा… मेरा मतलब यह नहीं था। मैंने यह टिप्पणी मजाक में की थी। मैं पार्टी में पूरी तरह से हूं। हम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’’

    बिहार के मंत्री ने कहा मैं जद(यू) में नहीं हूं पर कुछ मिनट बाद ही बयान वापस लिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 20 सितंबर को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह
    Next Article आदिवासी दलित ओबीसी विरोधी सरयू राय का बहिष्कार की उठी मांग

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.