Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड
    भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने से चूक गए. पेरिस में 8 अगस्त की रात हुए जबरदस्त फाइनल में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. इस तरह वो दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के सिर्फ चौथे और एथलेटिक्स में ऐसा करने वाले सिर्फ पहले एथलीट बन गए. नीरज के कड़े प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. अरशद ने 92.97 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड पर अपना नाम लिखाया. वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

     

     

    हर इवेंट में अच्छी शुरुआत करने वाले नीरज को इस बार थोड़ा झटका लगा. उनका पहला ही थ्रो फाउल हो गया क्योंकि जैवलिन फेंकने के बाद अपने फॉलो-थ्रू में जब वो गिरे तो उनका दायां पैर लाइन से थोड़ा बाहर आ गया. हालांकि उनका ये थ्रो 86 मीटर से ज्यादा था लेकिन माना नहीं गया. पाकिस्तान के अरशद नदीम का पहला थ्रो भी फाउल था लेकिन अगले थ्रो में अरशद ने 92.97 मीटर के साथ ही गोल्ड मेडल तय कर लिया था. इसके साथ ही उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना दिया. नीरज ने भी फिर अगले थ्रो में वापसी की और 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई.

     

    इस तरह अरशद नदीम ओलंपिक में इंडिविजुअल इवेंट का गोल्ड मेडल जीतने वाले वो पहले पाकिस्तानी एथलीट बन गए. इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए 32 साल बाद ओलंपिक मेडल जीतने में सफलता हासिल की. इससे पहले पाकिस्तान को 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में मेंस हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल मिला था. साथ ही ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए इंडिविजुअल मेडल जीतने वाले सिर्फ तीसरे एथलीट ही बने.

     

     

    इसके साथ ही नीरज ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय एथलीट बन गए. तीन साल पहले हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स में नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया था. इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे और एथलेटिक्स में कोई भी मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए थे. उस फाइनल में नीरज ने जूलियन वेबर, याकब वादलेच और योहानस वेट्टर को पीछे छोड़ा था, जो उनसे पहले से ही इस इवेंट में जीत के दावेदार माने जा रहे थे. इसके बाद नीरज ने पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर जीता था. फिर डाइमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे और इसके बाद उन्होंने 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो वारंटी गिरफ्तार अग्रिम करवाई के लिए भेजे गए न्यालय
    Next Article आदिवासियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: ममता

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.