व्यावसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षक एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल:डॉक्टर विशेश्वर यादव
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पदाधिकारी के अथक प्रयास से व्यवसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षक एवं कर्मचारी को अप्रैल 2024 तक वेतन मिलने का आदेश आदरणीय राजपाल महोदय, झारखंड सरकार, रांची द्वारा मिला है. विश्वविद्यालय द्वारा सभी प्राचार्य को वेतन देने की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है. पूरे व्यावसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षक एवं कर्मचारियों को वेतन मिलने पर संशय बना हुआ था. सभी को वेतन मिले इसके लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारी प्रयासरत थे. अब यह गतिरोध समाप्त हो गया. जिससे कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत व्यवसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन जल्द मिलेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ आवश्यक फॉर्मेलिटी कर जल्द ही सभी को वेतन देने की प्रक्रिया कर दी जाएगी. यह सुनकर सभी सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षक एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और सभी ने विश्वविद्यालय पदाधिकारी को दिल से धन्यवाद दिया है

