Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ गोस्वामी के प्रयास से 23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डॉ गोस्वामी के प्रयास से 23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डॉ गोस्वामी के प्रयास से 23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना हमारा उद्देश्य : डॉ गोस्वामी

    बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत भवन परिसर में गांव के वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन गिरि की अध्यक्षता में ग्रामवासियों की एक बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में विशेष रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत कमी है।

     

     

    सामान्य बिमारियों के इलाज के लिए भी इस क्षेत्र के लोगों को पश्चिम बंगाल तथा ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाने के उद्देश्य से यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहा है। भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रतिष्ठित स्वंयसेवी संस्था सिटिजन्स फाऊँडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है। जमशेदपुर, झाड़ग्राम तथा कोलकाता के 12 वरीय चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दिया जाएगा ।

     

     

    डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा । जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञों के द्वारा नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया जाएगा। मोतियाबिन्द चिह्नित होने पर नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त आपरेशन कराया जाएगा। ग्रामीणों की बैठक को जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष,मुखिया पंचानन मुंडा, उपमुखिया तनुश्री मंडल, वरीय समाजसेवी हरिपद पाल, मृत्युंजय महंती, रतिकांत सीट, शशांक शेखर पाल, शिवशंकर माईती तथा मानस बेरा ने संबोधित किया। इस अवसर विशेष रुप से गदाधर नायक,हरिपद मुंडा, सुकधर मुंडा, मनोज कुमार सिंह, विजय मुंडा? उत्तम कुमार सिंह, तपन आचार्य,पुचु महतो, ज्योति महतो, हेमन्त सिंह, राजेश पाल, अकुल बाग, भाष्कर बारिक, इंदिरा मुंडा, सुभाष साव शंकरसेन बेरा उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
    Next Article डॉ अमोल पात्रो ने निजी क्लीनिक के साथ-साथ दवा दुकान और पैथोलॉजी का किया शुभारंभ

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.