Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

    जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन समेत पंचायत राज, समाज कल्याण, शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, एमओआईसी रहे मौजूद, सभी बीडीओ वी.सी से जुड़े

    जुलाई से सितंबर माह तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम, उप विकास आयुक्त ने टीकाकरण के रूपरेखा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

     

    टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने तथा इसके लिए जुलाई माह में शुरू होने वाले व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई । जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी एमओआईसी समेत अन्य स्टेक होल्डर बैठक में उपस्थित रहे वहीं सभी बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

     

     

    बैठक में व्यस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि टीबी मरीजों की पहचान करने एवं उन्हें टीबी रोग से बचाव हेतु बीसीजी टीका दिया जाना है इसके लिए जिले के अलग-अलग संभावित क्षेत्र जहां वर्तमान में टीबी मरीज इलाजरत हैं अथवा उन क्षेत्रों जहां लोगों के टीबी रोग से पीड़ित होने की संभावना है को चिन्हित कर बृहद रूप से सर्वे किया जाना है। सर्वे के उपरांत चिन्हित व्यक्तियों को 1 जुलाई से बीसीजी का टीका दिया जाएगा।

    जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले साल के भीतर बच्चों को बीसीजी दी जाती है। यही टीका व्यस्कों को लगाया जाएगा, उन्होने हेड काउंट सर्वे पर बल देते हुए पंचायत जनप्रतिनिधियों की ओर से हरसंभव सहयोग को लेकर आश्वस्त किया।

     

     

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में टीबी का इलाज संभव है, वहीं सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद जागरूकता के अभाव में कुछ लोग टीबी से ग्रसित होने के बाद स्वास्थ्य केन्द्र तक नहीं पहुंच पाते जिन्हें चिन्हित करना उद्देश्य है। उन्होने सर्वे पर विशेष बल देते हुए बताया कि ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में भी टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर पूरी रूपरेखा बना लें। सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले सर्वे में अपना योगदान देते हुए गंभीरता पूर्वक कार्यों की निगरानी करने तथा सफलतापूर्वक सर्वे संपन्न कर 18 वर्ष से अधिक आयु के वैसे सभी व्यक्ति जिन्हें टीबी होने की संभावना हो अथवा उनमें किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे चिन्हित करने का निर्देश दिया। 1 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले व्यस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत व्यापक जन जागरूकता फैलाने तथा लोगों के बीच किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर करते हुए चिन्हित किए गए लोगों का बीसीजी टीकाकरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सिविल सर्जन को टीकों के रखरखाव हेतु सुदृढ़ व्यवस्था रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया ।

     

     

    1 जुलाई से शुरू होने वाले एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पहले टीबी की बीमारी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 साल और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्ति जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18 से कम हो, वैसे व्यक्ति जिन्होंने विगत 5 वर्षों में अपना टीबी का इलाज कराया हो तथा वर्तमान में स्वस्थ हों उन्हें बीसीजी का टीका लगाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बाजारों मेें फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर
    Next Article डॉ गोस्वामी के प्रयास से 23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    June 5, 2026

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    June 5, 2026

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.