Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के बाजारों मेें फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के बाजारों मेें फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर के बाजारों मेें फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः शुरू की जाय-सिंहभूम चैम्बर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर के बाजारों में आगजनी की लगातार घटनाओं को देखते हुये आगजनी पर काबू पाने एवं जानमाल की हानि से बचाव के लिये जमशेदपुर के बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम पुनः प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. का पत्र के माध्यम से आग्रह करते हुये उनका ध्यानाकृष्ट कराया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

     

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा है कि जमशेदपुर के बाजारों मे लगातार आगजनी की घटनायें घटित होती रही है। विगत दिनों जमशेदपुर के साकची एवं बर्मामाइंस के बाजारों में आगजनी की दो-दो घटनायें घटित हुई है जो भयावह रूप ले सकती थी लेकिन सभी के सहयोग और सतर्कता से इसपर काबू पा लिया गया और बड़े जानमाल की हानि नहीं हो सकी। आगजनी की भयावह घटनाओं पर काबू पाने और जानमाल की हानि से बचाव के लिये बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम की अति आवश्यकता है।

     

     

    अध्यक्ष ने बताया कि फायर हायड्रेंट सिस्टम का काम होता है कि अगर कभी आगजनी की घटना घटित होती है और इसे बुझाने में लगे फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो जाता है तो इस सिस्टम को चालू का घटनास्थल पर पानी की निर्बाध आपूर्ति कर आगजनी पर काबू पाया जा सके। पूर्व में टाटा स्टील के द्वारा इसकी व्यवस्था बाजारों में की गई थी। लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था पूरी तरह निष्क्रिय है। इसलिये पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का इस ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुये आग्रह किया गया है बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम की व्यवस्था को टाटा स्टील/जे.एन.ए.सी./जुगसलाई नगरपालिका/मानगो नगर निगम के द्वारा पुनः बहाल कराई जाय जिससे भविष्य में आगजनी की भयावह घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

     

     

    चैम्बर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा है कि अगर बाजारों में आगजनी की घटनायें घटित होती है तो वर्तमान में फायर हायडेªंट सिस्टम के निष्क्रिय होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिये इसकी व्यवस्था प्राथमिकता के साथ बाजारों में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

     

     

    चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने भी बाजारों में फायर हायड्रेंट सिस्टम की महत्ता को समझते हुये इसे जल्द से जल्द पुनः शुरू कराने की मांग उपायुक्त महोदय से की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुड़माली भाषा को जगह देने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन
    Next Article जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार व्यस्क बी.सी.जी टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

    Related Posts

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.