Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी का ऐलान, जल्द बढ़ेगा गन्ना का दाम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी का ऐलान, जल्द बढ़ेगा गन्ना का दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी का ऐलान, जल्द बढ़ेगा गन्ना का दाम

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को बीजेपी सरकार किसान दिवस के रूप में मना रही है. इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर प्रदेश के 18 किसानों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस बार भी गन्ना का दाम बढ़ेगा.

     

     

    ढकिया नरू गांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है. इसके साथ ही 2.25 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि अब तक गन्ना किसानों के खाते में दे चुके हैं. प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे, इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है. जल्द ही गन्ना के दाम बढ़ाएंगे, इसके लिए अधिकारी काम कर रहे हैं.

     

     

     

    विपक्षी सांसदों द्वारा उपराष्ट्रपति के मजाक उड़ाने का मुद्दा सीएम ने उठाया

    सीएम ने कहा कि जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल है उन्हें सरकार की तरफ से फ्री बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं. कांग्रेसी नेता ने उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया. इसकी सजा उन्हें जनता देगी. यह संविधान और बाबा साहेब भीमराव का अपमान है. उन्होंने आगे कहा कि पहले की सरकारों के शासन में प्रदेश में लगातार दंगा होता था. लेकिन अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है. अब लोग कहने लगे हैं कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील और टाटा यू आई एस एल के सहयोग से हॉर्टिकल्चर सोसाइटी में फ्लावर शो का आयोजन
    Next Article माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में हुआ डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.