Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक बहरागोड़ा एवं विधायक पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, लाभकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक बहरागोड़ा एवं विधायक पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, लाभकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक बहरागोड़ा एवं विधायक पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, लाभकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

    *सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी भी पंचायत स्तरीय शिविर में रहे मौजूद, व्यवस्थित तरीके से आयोजित किये गए पंचायत स्तरीय शिविर*

    *सभी शिविरों में उमड़ी लाभुकों की भीड़, ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर जताई खुशी*

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित किये जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर में विधायकगण एवं अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि द्वारा लागातार सम्मिलित होते हुए लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा। इसी क्रम में माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती द्वारा बहरागोड़ा के चिंगड़ा और चाकुलिया के जामुआ में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होते हुए लाभकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार पोटका के हल्दीपोखर पूर्वी और गंगाडीह पंचायत तथा डुमरिया के खैरबनी पंचायत मंडप में आयोजित शिविर में शामिल हुए।

    इस अवसर पर माननीय विधायकगण ने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील समस्त ग्रामीणों से किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल पर राज्य सरकार आवासविहीन एवं गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना लेकर आई है। उन्होंने ग्रीन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दिया और शिविर में आवेदन देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी पंचायत स्तरीय शिविर में सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी द्वारा भी उपस्थित रहकर शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा रहा। पंचायत स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक शामिल हो रहे हैं। योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन व्यवस्थित तरीके से लिए जा रहे जिससे पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर लाभुकों के उत्साह में कमी नहीं आये। ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ व स्वीकृति मिलने पर लाभकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया।

    शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।सोना सबरन योजना के तहत् धोती-साड़ी का वितरण, ग्रीन राशनकार्ड, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की और महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, फुलो झानो योजना, कम्बल का वितरण, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वनपट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच का लाभ शिविर में आने वाले लाभुकों को दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर
    Next Article जो भी कार्य किए जा रहे हैं, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं वो ससमय पूरा हो; शिथिलता नहीं बरतें – उपायुक्त

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.