Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर लगी कार में नाबालिग से गैंगरेप
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर लगी कार में नाबालिग से गैंगरेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर। राजस्थान के डीडवाना जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. तीन आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग लड़की संग घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद नाबालिग को बेहोशी की हालत में घर के बाहर पटक कर चले गए. पुलिस की जांच में पता चला कि लाडनूं से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश भाकर के प्रचार में शामिल कार में वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में भी लिया है.

     

    जानकारी के अनुसार सोमवार को पीड़िता ने अपने पिता के साथ लाडनूं थाने जाकर अपने साथ हुए गैंगरेप की रिपोर्ट लिखवाई है. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बीती रात तीन लोगों ने उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए. आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप किया. बाद में बेहोशी की हालत घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गए.

    पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी है. साथ ही लाडनूं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता से अभी और पूछताछ की जा रही है. मामले की कार्रवाई की जा रही है.

    वहीं, इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मामले को गंभीरता में लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया. वहीं, वारदात के बाद से स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- 3 साल से क्या कर रहे थे?
    Next Article ट्रूडो सरकार को सांसद ने किया आगाह: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला करेंगे खालिस्तानी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.