Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- 3 साल से क्या कर रहे थे?
    Breaking News Headlines

    तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- 3 साल से क्या कर रहे थे?

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. तमिलनाडु विधानसभा में पारित बिलों को लटकाने पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल आरएन रवि को कड़ी फटकार लगाई है. सख्त सवाल करते हुए राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि ये बिल 2020 से लंबित थे. तीन साल से आखिर राज्यपाल क्या कर रहे थे. सोमवार को कोर्ट, तमिलनाडु विधानसभा में पारित बिलों को मंजूरी देने में देरी पर राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई शुरू की है.

     

    कोर्ट ने एक कानूनी मुद्दा भी उठाया

    कोर्ट ने तमिलनाडु के अलावा पंजाब और केरल सरकारों की इसी तरह की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कड़े सवाल भी किए. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या कोई राज्यपाल किसी विधेयक को विधानसभा में वापस भेजे बिना उस पर सहमति रोक सकता है?

    राज्यपाल ने लौटाए दस बिल

    तमिलनाडु विधानसभा में पारित दस बिलों को राज्यपाल आरएन रवि ने बिना हस्ताक्षर किए कारण बताए बिना ही लौटा दिया. कोर्ट ने राज्यपाल के इस कदम पर कड़ी टिप्पणियां की है. हालांकि, नाराज तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने विधानसभा में विधेयकों को पुनः: रखने के साथ उसे सर्वसम्मति से पास कर दिया. इसके बाद उसे राज्यपाल के पास वापस भेज दिया गया. कोर्ट ने विधानसभा द्वारा फिर से राज्यपाल को बिल पास कर भेजे जाने के बाद कहा कि विधानसभा ने विधेयकों को फिर से पारित कर दिया है और राज्यपाल को भेज दिया है. देखते हैं राज्यपाल क्या करते हैं. कोर्ट ने इस टिप्पणी के बाद एक दिसंबर तक के लिए हियरिंग स्थगित कर दी.

    दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त राज्यपाल आरएन रवि पर जानबूझकर विधेयकों को मंजूरी देने में देरी करने और निर्वाचित सरकार को कमजोर करने का आरोप लगाया. डीएमके सरकार ने कहा कि राज्यपाल, राज्य के विकास को बाधित कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : कांग्रेस ने 400 रु. में गैस सिलेंडर देने का किया वादा, अशोक गहलोत ने कहा- रिपीट करो सरकार
    Next Article राजस्थान: कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर लगी कार में नाबालिग से गैंगरेप

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.