Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक

    *वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद*

    *विसर्जन/ छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, माइकिंग, नाव, गोताखोर की तैनाती, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश*
    ————————————-

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई । बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। अगामी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के तैयारियों की गहन समीक्षा की गई । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जिले वासी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारा एवं हर्षोल्लास से त्यौहार मनायें ।

    *विधि व्यवस्था संधारण में बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई*

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है । उन्होने काली पूजा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहन के चालकों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाए । जिलेवासियों से अपील किया कि त्यौहार में अश्लील गाना नहीं बजायें जिससे सामाजिक या साम्प्रदायिक तनाव किसी प्रकार से उत्पन्न हो । सभी संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे के प्रयोग का मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखे के बिक्री करने वाले दुकानों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। घनी आबादी क्षेत्र में पटाखों का संग्रहण न किया जाए। साथ ही हाई डेसीबल वाले अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया ।

    छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर डोन चिन्हित करने, बेरिकेडिंग, सभी छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने का निर्देश दिया गया। सभी नगर निकायों एवं जुस्को प्रतिनिधि को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई ससमय करा लें जिससे श्रद्दालुओं को किसी प्रकार से असुविधा नहीं हो । भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाटों की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ को मोटरेबल बनाने, माइकिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, विद्युत पोल एवं रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश गया । सिविल सर्जन को एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अस्पतालों को आकस्मिक स्थिति के लिए अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया।

    *सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की रहेगी पर्याप्त तैनाती*

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी । वाहनों की सघन जांच करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रतिमा विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहन चालकों का थाना स्तर से वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए । काली पूजा को लेकर विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन किए जाने, थानावार छठ घाटों का अविलंब भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निकाय के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पथ निर्माण विभाग, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सीओ मानगो व जमशेदपुर सदर व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
    Next Article एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा दुनिया भर के दिग्गजों का जुटान, द पीओएमएस इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत होंगे 160 से अधिक पेपर

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.