मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 27 नवंबर को गुरु नानक जी के 554 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरु नानक स्कूल , पीपी कंपाउंड रांची में विशेष दीवान सजेगा। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, महासचिव श्री गगनदीप सिंह शेट्टी, श्री रणजीत सिंह हैप्पी, श्री परमजीत सिंह टिंकू, श्री तलविंदर सिंह, श्री सरनजीत सिंह , श्री राजदीप सिंह, श्री नवजोत सिंह अलंग, श्री हरविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, श्री ऋषि छाबड़ा, श्री केशर सिंह और तजिंदर सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

