Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट मामले में सूर्य मंदिर समिति के 16 लोगों को मिली जमानत, पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा- सत्य की हुई जीत, षड्यंत्र करने वालों की मानसिकता एक बार फिरसे हुई धराशायी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट मामले में सूर्य मंदिर समिति के 16 लोगों को मिली जमानत, पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा- सत्य की हुई जीत, षड्यंत्र करने वालों की मानसिकता एक बार फिरसे हुई धराशायी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट मामले में सूर्य मंदिर समिति के 16 लोगों को मिली जमानत, पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा- सत्य की हुई जीत, षड्यंत्र करने वालों की मानसिकता एक बार फिरसे हुई धराशायी

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में गत वर्ष छठ महोत्सव के दौरान सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं निर्दलीय विधायक सरयू राय के समर्थकों के बीच हुए मारपीट मामले में 16 लोगों को जमानत मिल गई। शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट ने 16 लोगों की जमानत को मंजूरी दी। सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों को जमानत मिलने से एक ओर जहां समिति के सदस्यों में हर्ष है। तो वहीं, सूर्य मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने फैसले पर न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि इसे सत्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान अनावश्यक विवाद पैदा कर छठ पूजा में विघ्न डालने की कोशिश की। जब इतने से उनका मन नही भरा तो उन्होंने शहर के सैकड़ों सूर्य भक्तों के ऊपर झूठे केस में फंसाने की साजिश की। संजीव सिंह ने कहा कि न्यायालय से न्याय को लेकर हम सभी आशान्वित थे। माननीय न्यायालय के फैसले ने षडयंत्र करने वालों की मानसिकता को एकबार फिरसे धराशायी किया है। सूर्य मंदिर समिति की ओर से शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पाठक ने सदस्यों का पक्ष रखा।

     

    सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य राकेश सिंह ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि झूठ कितना ही बलवान क्यों ना हो, सत्य के सामने उसकी उम्र बहुत छोटी होती है, यह एक बार फिर साबित हुआ। उन्होंने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि माननीय न्यायालय ने सूर्यभक्तों के साथ षड्यंत्र करने वालों को एक बार फिरसे करारा जवाब दिया है।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने फैसले को अन्याय पर न्याय की जीत बताया है। उन्होंने फैसले पर हर्ष जताते हुए कहा कि छठ पूजा में विघ्न डालने वालों को छठी मैया सद्बुद्धि दें।

    इन लोगों को मिली जमानत:
    सूर्य मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, कुमार अभिषेक, सतवीर सिंह सोमू,शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, कंचन दत्ता, कुमार देवराज, इकबाल सिंह, अनिमेष सिंह, अमन सिंह, सौरव चौधरी, निशांत सिंह, नारायण लोहार, विकास सिंह।

     

    पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा- सत्य की हुई जीत षड्यंत्र करने वालों की मानसिकता एक बार फिरसे हुई धराशायी सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने चतुर्थ दिन किया प्रवचन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि मंत्री बादल ने प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया के झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 03 नवंबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.