Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जामताड़ा के छात्र छात्राओं को बेहतरीन मंच एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा में किया गया।
    जामताड़ा के सरकारी स्कूल और कस्तूरबा विद्यालय के वर्ग 9 से 12 वीं कक्षा के अपने विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने जिला कला उत्सव में भाग लिया।

     

    जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ,जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ,अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सुरेश महतो, ,ए पी एम वंदना भट्ट ,ए पी ओ उज्जवल मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जिला कला उत्सव का उद्घाटन किया।
    कला उत्सव समारोह को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के अंदर संगीत और कला को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नामांकित छात्रों की शैक्षणिक प्रतिभा का पोषण और प्रदर्शन करके शिक्षा में कला को बढ़ावा देना इस कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य है । यह बच्चों के विभिन्न कौशल को बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें हमारी संस्कृति के राजदूत के रूप में विकसित करता है। जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने कहा कि संगीत ,गीत ,गायन और वादन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं । बच्चे इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं ।

     

     

    अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सुरेश महतो ने कहा कि आज के कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा देखने लायक है। विद्यालय के बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ गायन ,नृत्य और संगीत का ज्ञान आवश्यक है ।आगामी दिवस मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।
    प्रथम दिवस के जिला कला उत्सव में शास्त्रीय गायन,संगीत वादन,लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडली के सदस्य दशरथ हजारी , अनामिका तिवारी , स्मिता मौजूद थे ।
    कार्यक्रम के सफल संचालन में एस एस ए कर्मी विनोद राजहंस, अनिल कुमार ,सौरभ कुमार , कामाख्या मंडल ,सुमना बाउरी का अहम योगदान रहा । कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया।
    मौके पर डायट उप प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार सिंह , शिक्षिका प्रतिमा एकघरा , रिया पाल ,रश्मि कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की जा रही विशेष तैयारियां: संजीव हंस
    Next Article भाई अनन्तवीर  ने रसभरे शब्द-कीर्तन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, साकची कमिटी ने किया अभिनंदन

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.