Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की जा रही विशेष तैयारियां: संजीव हंस
    Breaking News बिहार

    निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की जा रही विशेष तैयारियां: संजीव हंस

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुर्गा पूजा के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के लिए विद्युत संरचनाओं के मरम्मती का कार्य शुरू

    विवेक यादव की रिपोर्ट
    पटना,बिहार:दुर्गा पूजा, दिवाली एवं आस्था के महापर्व छठ के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग तत्पर एवं तैयार है। त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए विभाग ने काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। नवरात्रि से पहले सभी खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने का निर्देश है। त्योहार के दौरान अचानक लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने की स्थिति में उसके स्थान पर ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर अविलंब लगाने की भी तैयारी की गई है। इसके लिए ट्रांसफार्मर, ऑयल, ट्रांसफार्मर ढोने वाली ट्राली सहित सभी जरूरी सामग्रियों की व्यवस्था कर ली गई है। सभी 33 केवी तथा 11 केवी लाइनों के अलावा डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन का समुचित अनुरक्षण एवं मेंटेनेंस का काम नवरात्रि से पहले पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही रोड क्रॉसिंग अथवा भीड़ भाड़ वाले जगहों में गार्ड वायर लगेंगे। विभाग की टीम द्वारा पूजा पंडाल के आसपास के इलाकों में घूम कर बिजली के ढीले एवं जर्जर तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। जहां कवर वायर नहीं है, वहां पर तार में सेपरेटर लगाया जा रहा है, ताकि किसी कारणवश तार टूटने की स्थिति में कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा पंडाल के संचालकों से वे अपने क्षेत्राधिन प्रत्येक पंडाल को अस्थाई विद्युत संबंध नियम के अनुसार देना सुनिश्चित करेंगे।

    सभी अभियंताओं को पंडाल संचालकों से संपर्क कर सुनिश्चित करना है कि पंडाल एवं लाइन के बीच की दूरी इंडियन इलेक्ट्रिसिटी रूल 1956 के अनुरूप हो। इसके अलावा सर्वे के दौरान विद्युत लाइन में इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उसे तुरंत बदला जाएगा। जिस वितरण ट्रांसफॉर्मर से पंडाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति होती है, उसके क्षमता का सही आकलन करने के बाद आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी पंडाल लाइन से सटाकर बनाया जा रहा हो तो आयोजक से संपर्क कर उन्हें समझना है। नहीं मानने की स्थिति में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशाशन को सूचित किया जाएगा ताकि विद्युत संबंधित कोई दुर्घटना न हो। पूजा के दौरान भीड़ वाले क्षेत्र में विद्युत कर्मियों एवं कनीय विद्युत अभियंताओं की नियुक्ति तय की जाएगी।

    ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बीएसपीसीएल के सीएमडी संजीव हंस ने कहा कि सभी अभियंताओं को यह निर्देश दिया गया है कि वे पूजा पंडाल के आसपास लगातार भ्रमण करें। इसके अलावा पूजा के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष टेंपररी कंट्रोल रूम का भी निर्माण किया जाएगा। पूजा पंडालों के सचिव को लोड के अनुरूप उचित क्षमता के तारों का प्रयोग करने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि किसी भी तरह की शार्ट सर्किट या अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे।

    उन्होंने कहा कि समस्त ऊर्जा परिवार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा के लिए तैयार है। विद्युत संबंधित इमरजेंसी की स्थिति में सभी पंडालों में अभियंताओं के नंबर उपलब्ध रहेंगे। हमारा हेल्पलाइन 24 घंटे चालू रहेगा। इसके अलावा ज्यादा भीड़ वाले इलाके में लाइनमैन अपने ड्रेस में घूमते रहेंगे जिससे उनकी पहचान आसनी से हो सके।

    उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु अनुरोध किया एवं पूजा की अग्रिम बधाई दी।

    बीएसपीएचसीएल के सीनियर प्रोटोकॉल अधिकारी ख़्वाजा जमाल ने कहा कि हमारी टीम दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षित बिजली आपूर्ति करने हेतु पूरी तैयार है। हम अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी लोगों को बिजली संबंधित सुरक्षा नियमों के विषय में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर का प्रचार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.