Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान नहीं संभला तो परमाणु हथियार पर संयम की नीति बदल भी सकती है?
    Breaking News राष्ट्रीय

    पाकिस्तान नहीं संभला तो परमाणु हथियार पर संयम की नीति बदल भी सकती है?

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह कह कर कि- भारत परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल न करने की नीति पर अभी भी कायम है, लेकिन भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है, पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दे दी है कि यदि पाकिस्तान संभला नहीं तो परमाणु हथियार पर संयम की नीति बदल भी सकती है.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण का दौरा किया, जहां भारत ने 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में परमाणु परीक्षण किया था. सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में अटल जी को स्वतंत्र भारत का एक प्रमुख राजनेता बताया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें पोखरण में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्राप्त हुआ है.सिंह ने इस मौके पर कहा कि- पोखरण भारत को परमाणु शक्ति बनाने और ‘पहला प्रयोग नहीं’ के लिए अटल जी के दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है. भारत ने इस सिद्धान्त का कड़ाई से पालन किया है. भविष्य में क्या होगा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है.उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र की भूमिका निभा रहा है. यह देश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है. राष्ट्र अटल जी की महानता के प्रति हमेशा ऋणी रहेगा.सिंह के परमाणु नीति को लेकर नए नजरिए के बाद बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने राजनाथ सिंह से सहमति जताते हुए ट्वीट किया कि- राजनाथ सिंह की वाजपेयी की पहले परमाणु हथियार ना इस्तेमाल करने की नीति की समीक्षा की चेतावनी सही है, क्योंकि पाकिस्तान का नेतृत्व 1998 की तुलना में उद्दंड है.उल्लेखनीय है कि लंबे समय से पाकिस्तान अपने नापाक इरादों के चलते भारत के साथ लगातार तनाव बढ़ा रहा है. यदि पाकिस्तान सीमा पर आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है तो भविष्य में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजाकिर के विषवमन का खतरनाक होना
    Next Article सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखंड विकास मोर्चा की सदस्यता  ली

    Related Posts

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    October 10, 2026

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.